गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर झांसी स्थित कान्हा गौसंवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र में गौसम्मान आवाहन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक गौपूजन कर समाज से गौसेवा, गौसंरक्षण एवं गौसंवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर झांसी स्थित कान्हा गौसंवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र में गौसम्मान आवाहन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक गौपूजन कर समाज से गौसेवा, गौसंरक्षण एवं गौसंवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
दिनांक 19 जुलाई 2025 को गायत्री शक्तिपीठ, गाजीपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में एक दिवसीय युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में युवाओं को व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन एवं भारतीय संस्कृति के आदर्शों से जुड़ने का संदेश दिया गया।
झांसी स्थित श्री गायत्री शक्तिपीठ, आंतिया तालाब में शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों की भूमिका, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं चरित्र निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई
अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में अयोध्या गायत्री शक्तिपीठ पर दो दिवसीय प्रवक्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा विद्यालयों में संस्कार निर्माण, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षक गरिमा शिविर की तैयारियों पर विस्तृत मा
दिनांक 12 जुलाई 2026 को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आवल खेड़ा, आगरा में "युवा चेतना" शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं को युग निर्माण आंदोलन, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षक गरिमा शिविर में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
दिनांक 10 जुलाई 2026 को सुल्तानपुर के दीवानी सभागार में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 'भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में संवैधानिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों, नैतिक मूल्यों एवं सभ्य समाज निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई
दिनांक 05 जुलाई 2026 को सुल्तानपुर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ एवं अभिनय नाटक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में "हनुमान जी की लंका यात्रा" का भव्य नाट्य मंचन आयोजित किया गया।
गायत्री परिवार द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के गोमती नगर शक्तिपीठ में आयोजित होने वाले प्रांतीय शिक्षक गरिमा शिविर की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से शिक्षकों की सहभागिता, वर्षभर की कार्ययोजना तथा विद्यालयों में विचार क्रांति अभियान को गति देन
दिनांक 28 जून 2026 को गायत्री परिवार ट्रस्ट आलमबाग, लखनऊ द्वारा साक्षरता निकेतन में युवा दिव्य जागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 95 युवाओं ने सहभागिता करते हुए राष्ट्र निर्माण, वैज्ञानिक आध्यात्मिकता, योग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता
दिनांक 09 मई 2026 को आईईडीयूपी लखनऊ के लेक्चर हॉल में शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रख्यात शिक्षाविदों एवं अतिथियों ने शिक्षा, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार व्यक्त किए।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 के संपादन हेतु लखनऊ मध्य क्षेत्र में संपर्क अभियान चलाया गया। शिव प्रसाद गौड़ एवं ज्ञान श्रीवास्तव ने 12 विद्यालयों में परीक्षा प्रपत्र वितरित किए। वहीं गौतम खेड़ा में विशाल दीप यज्ञ एवं जन्मदिन समारोह सम्पन्न हुआ।